26 मई 2019 - 13:53
ट्रम्प के जापान दौरे से पहले, तेहरान के समर्थन में आया जपान का बयान

जापान का कहना है कि ईरान के साथ उसके प्राचीन और मैत्रीपूर्ण संबंध हैं।

जापानी सरकार के प्रवक्ता यूशीहीदा सोगा ने एनएचकी न्यूज़ चैनल के पत्रकार के साथ वार्ता करते हुए कहा कि जापान के ईरान के साथ संबंध प्राचीन और मैत्रीपूर्ण हैं और यह संबंध जापान के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण हैं।

जापान सरकार के प्रवक्ता ने मध्यपूर्व की हालिया स्थिति की ओर संकेत करते हुए कहा कि उनका देश ईरान के साथ मैत्रीपूर्ण और प्राचीन संबंधों की बदौलत क्षेत्र में स्थाई शांति के हवाले से किसी भी प्रयास से संकोच नहीं करेगा।

उन्होंने कहा कि जापान के अमरीका और ईरान के साथ अच्छे संबंध हैं और वह मध्यपूर्व में शांति की स्थापना में हर संभव प्रयास करेगा।

यह बात उल्लेखनीय है कि जापान सरकार ने ईरान के परमाणु समझौते से अमरीका के अलग होने के बावजूद इस अंतर्राष्ट्रीय समझौते की रक्षा पर बल दिया है।

जापान सरकार के प्रवक्ता का यह बयान ऐसी स्थिति में सामने आया है कि अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प जापान के दौरे पर हैं।